Jhunjhunu News : दावा: FSL में जहर की पुष्टि! फिर भी गिरफ्तारी नहीं; परिवार ने दी धरने की चेतावनी
झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के रंवा गांव में अनुसूचित जाति से जुड़े एक युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक की पहचान मिंटू उर्फ भालू (नट समाज) के रूप में हुई है।
हत्या का आरोप, जहर देने की बात
परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को साजिश के तहत शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस मामले में राहुल गुर्जर सहित दो अन्य व्यक्तियों पर आरोप लगाए गए हैं।
एफएसएल रिपोर्ट में जहर की पुष्टि
परिवार का दावा है कि एफएसएल रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पुलिस जांच और परिवार के आरोप
यह मामला एससी-एसटी एक्ट सहित हत्या की धाराओं में एफआईआर नंबर 11/2026 के तहत दर्ज है।
परिजनों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई में देरी हो रही है। वहीं जांच खेतड़ी डीएसपी स्तर पर जारी है।
“आत्महत्या” एंगल पर भी सवाल
परिवार का कहना है कि जांच अधिकारी द्वारा मामले को जहर खाकर आत्महत्या की दिशा में मोड़ने की बात कही जा रही है, जिससे परिजनों में आक्रोश है।
एसपी से मिले परिजन, दी चेतावनी
गुस्साए परिजन अब झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक से मिले हैं और जल्द कार्रवाई की मांग की है।
परिवार और समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि:
- अगर 3 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई
- तो नट समाज और एससी-एसटी समुदाय के लोग
जिला कलेक्टर कार्यालय, झुंझुनूं पर धरना देंगे




