Jhunjhunu news

झुंझुनूं उपभोक्ता आयोग की राज्य स्तर पर सराहना: हाल ही आला अधिकारियो तक को कर लिया था तलब

झुंझुनूं उपभोक्ता आयोग की राज्य स्तर पर सराहना: हाल ही आला अधिकारियो तक को कर लिया था तलब

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम प्रकरण निस्तारण पर मिला सम्मान
झुंझुनूं, विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय उपभोक्ता सम्मेलन में झुंझुनूं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्यों की विशेष सराहना की गई।

सम्मेलन में राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष जस्टिस देवेंद्र कच्छवाहा ने झुंझुनूं आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील की कार्यशैली की प्रशंसा की।

राष्ट्रीय लोक अदालत में सर्वाधिक प्रकरण निस्तारण

जस्टिस कच्छवाहा ने कहा कि हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान झुंझुनूं आयोग की बेंच ने सर्वाधिक प्रकरणों का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय दिलाने का उल्लेखनीय कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता आयोगों का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को सरल, सस्ता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।

“झुंझुनूं आयोग ने बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण कर पूरे प्रदेश में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।” – जस्टिस देवेंद्र कच्छवाहा

उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा

जयपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में उपभोक्ता मामलों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन में उपभोक्ता अदालतों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अमरिंदर प्रताप साही, उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा, राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष जस्टिस देवेंद्र कच्छवाहा तथा उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव अंबरीष कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता का आह्वान

सम्मेलन के दौरान उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को गुणवत्ता युक्त वस्तुओं के उपयोग की शपथ भी दिलाई गई।

वही आपकी जानकारी के लिए बता दे झुंझुनू में मुख्यमंत्री जन आवास योजना में आवासों के आवंटन मामले को लेकर जिला उपभोक्ता आयोग ने उपभोक्ताओं के हितो से जुड़े मामले में हाल ही आला अधिकारियो तक को तलब कर लिया था। यह मुद्दा भी स्थानीय लोगो में विशेष चर्चा का विषय रहा था।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *