Sports

दूसरे T-20 में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 65 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव का शानदार शतक – Latest News – Rajasthan Chronicle

दूसरे T-20 में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 65 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव का शानदार शतक – Latest News – Rajasthan Chronicle

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने आज 65 रन से जीत लिया है। बारिश की वजह से सीरीज के पहले मैच में एक भी गेंद ना फेंकी जा सकी थी। इस प्रकार भारत ने इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने आज 65 रन से जीत लिया है। बारिश की वजह से सीरीज के  पहले मैच में एक भी गेंद ना फेंकी जा सकी थी। इस प्रकार भारत ने इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार के शानदार शतक की मदद से 191 रन बनाए और  न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने हैट्रिक ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 18.5 ओवर में 126 रन ही बना पाई और मुकाबला 65 रन से हार गई।अब भारत आखिरी मैच जीतकर सीरीज  2-0 से अपने नाम करना चाहेगा। वहीं, कीवी टीम आखिरी मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने की कोशिश करेगी।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 191 रन बनाए। भारत के लिए जहाँ सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 111 रन बनाए। वहीँ ईशान किशन ने 36 रन बनाए और हार्दिक-श्रेयस ने 13-13 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और लोकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए।

192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने बेहद खराब शुरुआत करी। न्यूजीलैंड की पारी का पहला विकेट पारी की दूसरी ही गेंद पर गिर गया। फिन एलेन खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद कॉन्वे और विलियम्सन ने 56 रन की साझेदारी कर पारी को सँभालने की कोशिश करी, लेकिन सुंदर ने कॉन्वे को आउट कर कीवी टीम को दबाव में ला दिया। इसके अगले ही ओवर में चहल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर दिया और मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई। इसके बाद कीवी टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और अंत में न्यूजीलैंड की पूरी पारी 18.5 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। कप्तान विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए और कॉन्वे ने 25 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा ग्लेन फिलिप्स (12 रन) और डेरिल मिशेल (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। वहीँ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट दीपक हुड्डा ने लिए। मोहम्मद सिराज और युजवेन्द्र चहल को दो-दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और सुंदर को एक-एक विकेट मिला। सूर्य कुमार यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *