Sports

IND vs BAN Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाये 6 विकेट पर 278 रन

IND vs BAN Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाये 6 विकेट पर 278 रन

IND vs BAN 1st Test Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाये हैं. भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने 90 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि श्रेयस अय्यर नाबाद 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके और मेहदी हसन ने दो विकेट अपने नाम किए. बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इस मुकाबले से पहले भारत को वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

IND vs BAN Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाये 6 विकेट पर 278 रनIND vs BAN Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाये 6 विकेट पर 278 रन

IND vs BAN 1st Test Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाये हैं. भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने 90 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि श्रेयस अय्यर नाबाद 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके और मेहदी हसन ने दो विकेट अपने नाम किए. बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इस मुकाबले से पहले भारत को वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

पहले दिन भारत ने बनाये 278 रन

पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाये है. भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने 90 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल 14 रन बनाकर मेहदी हसन का शिकार बने. बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके.

पुजारा और अय्यर के बीच मजबूत साझेदारी

चेतश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने मिलकर 5वें विकेट के लिए बेहतरीन साझेदारी करते हुए भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया है. दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ दिया है.

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का शानदार रहा रिकॉर्ड

भारत का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में अब तक अच्छा रिकॉर्ड रहा है. इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 9 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. टीम इंडिया ने बांग्लादेश की धरती पर भी कमाल का प्रदर्शन किया है. भारत ने बांग्लादेश में 9 टेस्ट मैच खेलते हुए, 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की. जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं.

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *