Latest Posts

Hydrogen Plant Project: जल्द देश के PM मोदी करेंगे देश के पहले हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन, 120 करोड़ लागत, दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

Hydrogen Plant Project: जल्द देश के PM मोदी करेंगे देश के पहले हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन, 120 करोड़ लागत, दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

Jind Hydrogen Plant : हरियाणा के साथ साथ देश के लोगों को जल्द एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। बता दे की हरियाणा के जींद में बने हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके साथ ही आधुनिक रेलवे जंक्शन, जींद मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन का प्रयास भी जिला प्रशासन कर रहा है। यह जानकारी जींद से भाजपा विधायक एवं विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने दी।

हाइड्रोजन प्लांट और रेलवे जंक्शन का उद्घाटन एक साथ

डा. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि मेडिकल कालेज में पिछले साल ओपीडी शुरू करवाई जा चुकी है। ताकि जल्द ही यहां कक्षाएं भी शुरू हो सकें। जैसे मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो जाएगा, उसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। जींद रेलवे जंक्शन और हाइड्रोजन प्लांट का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। हमारा प्रयास है, मेडिकल कालेज, हाइड्रोजन प्लांट और रेलवे जंक्शन का उद्घाटन एक ही साथ हो जाए। डिप्टी स्पीकर ने बैठक में मेडिकल कालेज के निर्माण को लेकर एचएसआरडीसी अधिकारियों और चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।Hydrogen Plant

दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
वहीं रेलवे जंक्शन भवन के नवीनीकरण और हाइड्रोजन प्लांट कब तक तैयार हो जाएंगे, इसको लेकर रेलवे अधिकारियों से पूछा। रेलवे अधिकारी ने डिप्टी स्पीकर को बताया कि जंक्शन भवन के जीर्णोद्धार का कार्य अगले 15 से 20 दिन में पूरा हो जाएगा। वहीं हाइड्रोजन प्लांट का कार्य भी मार्च- अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। वहीं हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल से पहले टेस्टिंग व दूसरी अन्य प्रक्रियाएं चल रही हैं। यूं तो जनवरी में ही हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल होना था और अब तक ट्रेन रूट पर दौड़नी चाहिए थी लेकिन समय पर सभी काम नहीं हो पाए।Hydrogen Plant

120 करोड़ रुपए से बनाया गया है
बता दें कि करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से जींद रेलवे जंक्शन पर देश का पहला हाइड्रोजन प्लांट बनाया गया है। अभी प्लांट में फायर फायटिंग सिस्टम व अन्य काम चल रहे हैं। वहीं देश की पहली हाइड्रोजन नमो ग्रीन रेल चेन्नई में तैयार की गई है। जोकि जींद से सोनीपत के बीच चलेगी। एक जनवरी को ये ट्रेन जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंच चुकी है और हाइड्रोजन प्लांट के यार्ड में खड़ी है।Hydrogen Plant

इस ट्रेन के एक इंजन की टेस्टिंग पिछले दिनों भंभेवा रेलवे स्टेशन पर ले जाकर की जा चुकी है। टेस्टिंग व अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जींद- सोनीपत रेलवे लाइन पर हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा। वहीं अमृत भारत योजना के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से जींद रेलवे जंक्शन भवन का नवीनीकरण किया जा रहा है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *