Latest Posts

DA Hike : होली पर 12 लाख कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया, आदेश जारी

DA Hike : होली पर 12 लाख कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया, आदेश जारी

DA Hike Today : होली पर 12 लाख कर्मचारियों कि बल्ले बल्ले हो गई है। बता दे कि आज होली के दिन राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA Hike ) में 3 प्रतिशत कि बढ़ोतरी कि है। जानकारी के लिए बता दे कि मध्यप्रदेश सरकार के सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्य के कर्मचारियों का तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

55% से 58% प्रतिशत हुआ DA

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है। सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी। MP DA Hike

पेंशनर्स को भी मिलेगा ये लाभ

अधिक जानकरी के लिए बता दे कि आगे सीएम ने बताया कि पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है।

2 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश के 12 लाख से अधिक कर्मचारियों को अभी तक 55 प्रतिशत डीए (DA Hike ) मिल रहा था। वहीं, केंद्र सरकार के द्वारा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) दिया जा रहा है। लंबे समय से कर्मचारियों के द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की जा रही थी।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *