भारत

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प, दोनों ओर से कई घायल – Latest News – Rajasthan Chronicle

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प, दोनों ओर से कई घायल – Latest News – Rajasthan Chronicle



अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना नौ दिसंबर की रात की है….

India China Army Clash: अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प का मामला प्रकाश में आया है. इस झड़प में दोनों देशों के सैनिकों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि यह घटना 9 दिसंबर की रात की है.

भारतीय सैनिकों ने चीन को दिया करार जवाब

इस मामले में भारतीय सेना के आधिकारिक बयान का इंतजार है. बताया जा रहा है कि भारतीय सैनिकों ने चीन को करार जवाब दिया है. इस झड़प में भारत के करीब 30 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं. चीन के भी कई सैनिक घायल हुए हैं. जिनकी संख्या अधिक है. हालांकि, भारत का कोई भी सैनिक गंभीर नहीं है.





Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *