Churu News : बस में महिला का मंगलसूत्र तोड़कर तीन महिलाएं फरार
पिलानी से घणाऊ जा रही महिला के गले से बस में तोड़ा मंगलसूत्र
राजगढ़: शुक्रवार को राजगढ़ बस स्टैंड के पास एक महिला के मांग में पहना मंगलसूत्र तोड़ने की वारदात सामने आई। घटना में शामिल तीन महिलाएं फरार हो गईं।
पीड़िता अनिता कुमारी, पुत्री अमरचंद, निवासी घणाऊ ने बताया कि वह पिलानी से बस के माध्यम से राजगढ़ पहुंची थी और वहां से अपने गांव घणाऊ जाने के लिए दूसरी बस में सवार हुई।
घटना का विवरण
अनिता कुमारी के अनुसार, बस में तीन महिलाएं चढ़ीं। इनमें से दो राजपूती पोशाक में, जबकि एक लाल साड़ी पहन रही थी। बस में महिलाएं धक्का-मुक्की करती हुई अनिता के गले से लाखों रुपये का मंगलसूत्र तोड़कर कुछ दूरी तय करने के बाद महता अस्पताल के पास बस से उतरकर फरार हो गईं।
थोड़ी देर बाद जब अनिता को अपने गले से मंगलसूत्र गायब होने का पता चला, तो उन्होंने बस से उतरकर आरोपियों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस कार्रवाई
अनिता की रिपोर्ट के बाद राजगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया है ताकि आरोपी महिलाओं का पता लगाया जा सके।




