Churu news

Churu News : रतनगढ़ में विराट हिंदू सम्मेलन, संत सीताराम का सान्निध्य

Churu News : रतनगढ़ में विराट हिंदू सम्मेलन, संत सीताराम का सान्निध्य

रतनगढ़ सालासर रोड स्थित गोदावरी गेस्ट हाऊस में वीर अर्जुन बस्ती के सर्व समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नौसरिया के संत सीताराम महाराज का पावन सान्निध्य रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग समरसता प्रमुख राजेश सोनी तथा गायत्री परिवार की जोनल हेड नीलम गौड़ उपस्थित रहीं।


भव्य कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम से पूर्व वीर हनुमान मंदिर (काली टंकी) से आयोजन स्थल तक मातृशक्तियों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। महावीर प्रसाद सांखोलिया व सुरेंद्र हरित ने स्वस्ति वाचन किया।


संत सीताराम महाराज का प्रेरक उद्बोधन

संत सीताराम महाराज ने रामचरितमानस के उदाहरणों से आपसी स्नेह, समरसता और सद्भाव का संदेश दिया।
उन्होंने कहा— “ईश्वर अंश जीव अविनाशी”, अर्थात हम सब ईश्वर की संतान हैं और समान हैं।

उन्होंने जातिवाद त्यागने, संयुक्त परिवार को बढ़ावा देने और राष्ट्र को सर्वोपरि मानने का आह्वान किया।


पंच परिवर्तन का आह्वान

मुख्य वक्ता राजेश सोनी ने संघ की स्थापना, विकास और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज में पांच परिवर्तन लागू करने का आह्वान किया

  • सामाजिक समरसता
  • गौ आधारित पारंपरिक कृषि
  • स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग
  • कुटुंब प्रबोधन
  • राष्ट्र के प्रति समर्पण

नारी शक्ति पर विशेष जोर

नीलम गौड़ ने अपने काव्यात्मक संबोधन में नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संस्कारवान परिवार निर्माण का संदेश दिया।


आभार एवं संचालन

आयोजन समिति अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन रामदेव चंदनिया ने किया।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *