Churu news

Churu News : बाइक की साइड को लेकर बवाल, 8 लोग गिरफ्तार

Churu News : बाइक की साइड को लेकर बवाल, 8 लोग गिरफ्तार

चूरू शहर के वार्ड 39 में बाइक की साइड को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया।

दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए बवाल से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लाठी-सरियों के साथ पहुंचे लोग

पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत बाइक निकालते समय साइड देने की बात को लेकर हुई थी।

कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने लोगों को बुला लिया। इसके बाद कई लोग लाठियां और सरिए लेकर सड़क पर पहुंच गए।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और कई लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया ताकि इलाके में दोबारा तनाव की स्थिति न बने।

आठ लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में दोनों पक्षों के कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में:

  • वाहिद (20 वर्ष)
  • मो. अयूब (34 वर्ष)
  • मो. आदिल (30 वर्ष)
  • गौरुद्दीन (62 वर्ष)
  • मो. जाकिर (25 वर्ष)
  • महेश कुमार (55 वर्ष)
  • पुनीत सेनी (24 वर्ष)
  • अजय (26 वर्ष)

शामिल हैं। सभी आरोपी वार्ड 39, चूरू के निवासी बताए गए हैं।

एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत

पुलिस ने सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर पाबंद कर रिहा करने के आदेश दिए गए।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *