Latest Posts

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, 25 फरवरी को आठवें वेतन आयोग को लेकर होगी बैठक, जाने ताजा अपडेट

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, 25 फरवरी को आठवें वेतन आयोग को लेकर होगी बैठक, जाने ताजा अपडेट

8th Pay Comission: लंबे समय से 8th Pay Comission का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। 8th pay Comission से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कर्मचारी संगठन पैनल के समक्ष अपनी मांग रखने की तैयारी में जुट गए हैं।

25 फरवरी को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। आठवें वेतन आयोग का कार्यालय दिल्ली में खुल चुका है। प्रमुख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों के प्रतिनिधि 25 फरवरी को दिल्ली में मिलने वाले हैं।

जल्द होगी मीटिंग

25 फरवरी को सुबह 10:30 से दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित 13सी में मीटिंग होने वाली है। इसमें जॉइंट कंसलटेटिव मशीनरी के राष्ट्रीय परिषद बैठेगी जो केंद्र के साथ बातचीत में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों का आधिकारिक रूप से प्रतिनिधित्व करती है।

इस बैठक में केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगी निकाय के सचिव के साथ ही कई विभाग के प्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया गया है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *