Rajasthan

राजस्थान में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15000 की रिश्वत लेते पटवारी को रंगें हाथ दबोचा

राजस्थान में ACB की बड़ी कार्रवाई, 15000 की रिश्वत लेते पटवारी को रंगें हाथ दबोचा

ACB Action : ACB का पुरे प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से एक्शन मूढ़ में दिख रही है। इसी के चलते एक के बाद एक रिश्वतखोरों को जेल में पहुँचाने का काम कर रही है। वहीँ राजस्थान में कल दो बड़े एक्शन देखने को मिले है। एक और जहां एक लाख की रिश्वत लेते BDO को गिरफ्तार किया वहीँ एक पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

दो जगह दो बड़ी कार्रवाई

जानकारी के लिए बता दे की ACB ने बीते दिन गंगापुर सिटी में एक बड़ी कार्रवाई की थी और एक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMHO)डॉ. बत्तीलाल मीणा को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था जिसकी बड़ी चर्चा हुई. एक दिन बाद, मंगलवार 24 फरवरी को कोटपूतली बहरोड़ में ACB ने एक पटवारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

परिवादी के अनुसार

परिवादी ने बताया कि उसने 22 जनवरी 2026 को अपने और अपनी भाभी के नाम से खरीदी थी. इस जमीन की रजिस्ट्री भी उसी दिन तहसीलदार बानसूर कार्यालय में करवा दी गई थी. आरोप है कि खरीदी गई भूमि का इंतकाल खोलने और राजस्व रिकॉर्ड से रहन का अंकन हटाने के बदले पटवारी अतुल कुमार यादव ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी और इसके लिए उसे लगातार परेशान कर रहा था.

शिकायत के सत्यापन के बाद ऐसे बिछाया जाल

जानकारी के लिए बता दे की एसीबी ( ACB ) टीम ने इसके बाद शिकायत का सत्यापन किया और पाया कि पटवारी ने सही में रिश्वत की मांग की थी. इसके बाद उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरविजन में तथा एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई. टीम ने आरोपी को परिवादी से 15 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. जिसके बाद टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *