क्रिकेटर की दुल्हनिया बनेंगी अथिया शेट्टी, केएल राहुल से यूं हुई थी मुलाकात – Latest News – Rajasthan Chronicle

बॉलीवुड के ‘अन्ना’ कहे जाने वाली सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं उनके बर्थडे के मौके पर उनके फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अथिया शेट्टी को बर्थडे विश कर रहे हैं।आपको बता दें कि सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के घर 5 नवंबर 1992 को जन्मीं अथिया शेट्टी बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं।
बॉलीवुड के ‘अन्ना’ कहे जाने वाली सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं उनके बर्थडे के मौके पर उनके फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अथिया शेट्टी को बर्थडे विश कर रहे हैं।आपको बता दें कि सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के घर 5 नवंबर 1992 को जन्मीं अथिया शेट्टी बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं अथिया शेट्टी ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से की और फिर अपने सपने को पूरा करने के लिए न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में प्रवेश लिया। अथिया शेट्टी ने 2015 में निखिल आडवाणी की फिल्म हीरो से सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।
हालांकि, अथिया शेट्टी को अपनी डेब्यू फिल्म के लिए दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और इसके बाद अथिया शेट्टी को अर्जुन कपूर के साथ ‘मुबारकां’ और नवाज के साथ ‘मोतीचूर चकनाचूर’ फिल्म में देखा गया। इन फिल्मों से भी अथिया खास नाम नहीं कमा पाईं।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और दोनों कई बार साथ में छुट्टियां मना चुके हैं। बता दें कि अथिया के साथ केएल राहुल के साथ क्रिकेट सीरीज के लिए भी जाते हैं। इसके अलावा केएल राहुल शेट्टी परिवार के साथ अहान शेट्टी की फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग के दौरान नजर आए और उसी समय से अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें सामने आने लगीं। जानकारी के मुताबिक इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।




