Entertainment

अनुष्का शर्मा ने ईडन गार्डन में शुरू की फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की शूटिंग, वायरल हुई तस्वीरें – Latest News – Rajasthan Chronicle

अनुष्का शर्मा ने ईडन गार्डन में शुरू की फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की शूटिंग, वायरल हुई तस्वीरें – Latest News – Rajasthan Chronicle

रब ने बना दी जोड़ी, पीके, सुल्तान जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म के साथ वह लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। अब कोलकाता के विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट […]
The post अनुष्का शर्मा ने ईडन गार्डन में शुरू की फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की शूटिंग, वायरल हुई तस्वीरें first appeared on Rajasthan Chronicle.

रब ने बना दी जोड़ी, पीके, सुल्तान जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म के साथ वह लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। अब कोलकाता के विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम ईडन गार्डन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में एक्ट्रेस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जर्सी पहन चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग कर रही हैं। साथ की तस्वीरों में वह बिल्कुल पूर्व महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की तरह लग रही हैं। न्यूज वेबसाइट के मुताबिक एक्ट्रेस ने सोमवार देर शाम फिल्म के एक अहम हिस्से की शूटिंग के लिए ईडन गार्डन्स में एंट्री की थी।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा अपने किरादर को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करती है। इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि अनुष्का इस फिल्म की तैयारी के लिए इंग्लैंड भी गई थीं। वहां फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ के लिए हार्ड कोर क्रिकेट ट्रेनिंग ली थी। 

फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में वह महिला क्रिकेट की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाने जा रही हैं। फिल्म झूलन के जीवन और करियर से प्रेरित है। कहा जाता है कि अनुष्का फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग से पहले खुद को पूरी तरह से तैयार करना चाहती हैं। इसी की वजह से वह लगातार अभ्यास कर पसीना बहा रही हैं।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *