Rajasthan

Amrit Bharat Train: राजस्थान को मिली एक और नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात, इन-इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, देखें पूरा शेडूअल

Amrit Bharat Train: राजस्थान को मिली एक और नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात, इन-इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, देखें पूरा शेडूअल

Rajasthan Amrit Bharat Train: भारतीय रेलवे ने एक नई यात्रा शुरू करने का फैसला किया है। जोधपुर-मऊ-जोधपुर स्पेशल ट्रेन, जो पहले होली के अवसर पर चलाई जाती थी,

अब रेलवे द्वारा अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन के रूप में संचालित की जाएगी।

ऐसे में राज्य के कई शहरों के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा आसान हो जाएगी।

राजस्थान की पहली अमृत भारत ट्रेन बिहार के दरभंगा से अजमेर के मदार स्टेशन तक चल रही है।

राजस्थान को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रैन

जोधपुर-मऊ होली स्पेशल ट्रेन नंबर 04823/04824 को अब नियमित कर दिया गया है।

होली त्योहार की समाप्ति के बाद, रेलवे ने यात्रियों के अच्छे भार को देखते हुए जोधपुर-मऊ ट्रेन को अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है।

यह ट्रेन रविवार को जोधपुर से और मंगलवार को मऊ से चलेगी।

इस नई ट्रेन का नाम 14809/14810 जोधपुर-मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस होगा।

रेल मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

मदार (अजमेर) और दरभंगा ट्रैन का टाइम टेबल

राजस्थान में पहली अमृत भारत ट्रेन मदार (अजमेर) और दरभंगा (बिहार) के बीच चलती है

साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा पिछले साल 3 अक्टूबर को शुरू की गई थी।

ट्रेन हर शुक्रवार को रात 9:25 बजे मदार से निकलती है और रविवार को दोपहर 12:45 बजे दरभंगा पहुंचती है।

वापसी यात्रा पर, ट्रेन हर रविवार को सुबह 4:15 बजे दरभंगा से निकलती है

सोमवार को दोपहर 1:20 बजे मदार पहुंचती है।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

जोधपुर-मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का राजस्थान के पीपर रोड जंक्‍शन,

गोटन, मेड़ता रोड जंक्शन, रेन, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, कुचामनसिटी,

नावासिटी, फुलेरा जंक्शन, जयपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, मंडावर महवा रोड,

खेड़ली, नदबई, भरतपुर सहित यूपी मथुरा, कासगंज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़ स्टेशनों पर ठहराव होगा।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *