Entertainment

‘मेरे घर आई एक नन्ही परी’ मां बनने के बाद आलिया भट्ट की पहली पोस्ट – Latest News – Rajasthan Chronicle

‘मेरे घर आई एक नन्ही परी’ मां बनने के बाद आलिया भट्ट की पहली पोस्ट – Latest News – Rajasthan Chronicle

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर में बच्ची ने जन्म लिया है। दोनों अब एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। आलिया ने जैसे ही बेटी को जन्म दिया कपूर परिवार खुशियों से भर गया। आलिया ने इंस्टा स्टोरी को शेयर कर इस बात की जानकारी दी। आलिया ने एक इंस्टा पोस्ट में लिखा, ‘हमारी बच्ची आ गई है और वह बहुत ही जादुई बेटी है। हम प्यार से भरे हुए हैं और माता-पिता बनने के लिए उत्साहित हैं। आलिया और रणबीर की तरफ से ढेर सारा प्यार।

12.05 मिनट पर बेटी का जन्म हुआ
आपको बता दें कि आज सुबह ही आलिया को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आलिया भट्ट ने 12 बजकर 5 मिनट पर बेटी को जन्म दिया। रणबीर कपूर, सोनी राजदान और नीतू कपूर सभी अस्पताल में हैं। आलिया के मां बनने पर सभी बेहद खुश और उत्साहित हैं। नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। आशीर्वाद, उन्होंने लिखा। इसके साथ ही नीतू ने एक हार्ट इमोजी भी बनाया।

आलिया की खुशखबरी से फैन्स हैं उत्साहित
आलिया के मां बनने की खबर से फैंस काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का नाम ट्रेंड कर रहा है। फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैं। आलिया और रणबीर को बेटी के जन्म पर बधाई दी जा रही है।

आलिया-रणबीर की बॉन्डिंग
आलिया और रणबीर की बात करें तो दोनों ने इसी साल अप्रैल 2022 में शादी की थी। इनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी एक निजी समारोह में संपन्न हुई। केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। शादी के कुछ महीने बाद आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। अब ये कपल माता-पिता बन गया है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *