Rajasthan

ACB Action : राजस्थान में खाकी हुई फिर दागदार! 25000 रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB Action : राजस्थान में खाकी हुई फिर दागदार! 25000 रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB Action In Tonk: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में खाकी एक बार फिर दागदार हो गई है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्थान में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए लगा तर एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की है। जिसमे एक पुलिस विभाग के ASI को रिश्वत लेते रंगें हाथ दबोचा है ।

सहायक उप-निरीक्षक (ASI) रिश्वत लेते गिरफ्तार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की जयपुर नगर तृतीय इकाई की टीम ने टोंक जिले के दत्तवास थाने में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को भारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है.

इस कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी

एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के अनुसार ब्यूरो को एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत में बताया गया कि दत्तवास थाने में उसके खिलाफ एक मामला (प्रकरण संख्या 50/26) दर्ज है. इस मामले में मदद करने और पुलिस द्वारा जब्त किए गए मोबाइल को वापस लौटाने के बदले थाने का एएसआई गणेश नारायण चौधरी 25,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है.

सत्यापन के बाद की ACB ने कार्रवाई

अधिक जानकारी के लिए बता दे की शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी की टीम ने ट्रेप की योजना बनाई.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व और उप अधीक्षक सुरेश कुमार स्वामी की टीम ने जाल बिछाया.

जैसे ही आरोपी एएसआई गणेश नारायण चौधरी ने परिवादी से 25,000 रुपये की नगद राशि ली वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *