Rajasthan

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में तेजी से गिरा तापमान! आज 8 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में तेजी से गिरा तापमान! आज 8 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से बुधवार दोपहर बाद जोधपुर और कोटा संभाग के क्षेत्रों में मौसम बदल गया।

प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। जिससे तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

मौसम के इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है।

श्रीगंगानगर, सीकर और पिलानी समेत 10 से ज्यादा शहरों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने गुरुवार को भी 8 जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों का मोसम

पिछले 24 घंटे में कुछ जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में सुबह से दोपहर तक आसमान साफ रहा।

सबसे ज्यादा गर्मी चित्तौड़गढ़ में रही, जहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बाड़मेर में 42, जैसलमेर में 42.6, कोटा में 41.3, बीकानेर में 41.4,

जोधपुर में 41.3, भीलवाड़ा में 41, पाली में 41.1

चूरू में 40.8, अजमेर में 40.4, उदयपुर में 40.5 और वनस्थली (टोंक) में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का हाल

प्रदेश की राजधानी में हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,

जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों की मौजूदगी की वजह से दिन में उमस भी रही।

उदयपुर में बुधवार को मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिला।

यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 28 अप्रैल के मुकाबले 0.5 डिग्री अधिक है।

वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिन (24.0 डिग्री) की तुलना में 1.6 डिग्री ज्यादा रहा।

जोधपुर में बुधवार को दिनभर तेज धूप और उमस रही। शाम को अचानक हुई बारिश से मौसम बदला। दिन में अधिकतम पारा 40 डिग्री के पास था।

सीकर में बुधवार को आंधी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

9 दिन बाद यहां का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है।

जिला मुख्यालय पर अलसुबह मौसम बदलने से तापमान में करीब 2 डिग्री की कमी आई।

सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से निम्न वायुदाब (Low Pressure) क्षेत्र बना हुआ है

जिससे बारिश की गतिविधियां सक्रिय हुई हैं।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *