Latest Posts

School Holidays : आज से इस राज्य में गर्मी की छुट्टियां, सरकारी-प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, अचानक गर्मी के चलते आदेश जारी

School Holidays : आज से इस राज्य में गर्मी की छुट्टियां, सरकारी-प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, अचानक गर्मी के चलते आदेश जारी

Summer School Vacations: देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। इसी बिच भीषण गर्मी को देखते हुए, ओडिशा सरकार ने 27 अप्रैल से राज्य भर के सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने छात्रों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टियों को पहले देने के लिए स्कूल और जन शिक्षा (एसएमई) विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को मंजूरी दी।

27 अप्रैल से बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

ओडिशा में 27 अप्रैल से सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। मौसम विभाग की चेतावनी और कई जिलों में बढ़ते तापमान को देखते हुए सरकार ने छात्रों की भलाई के लिए शैक्षणिक संस्थानों को समय से पहले बंद करने का आदेश दिया है।

परीक्षाएं समय पर होंगी।

गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा के बाद सरकार ने छात्रों के लिए एक और बात स्पष्ट कर दी है कि परीक्षाएं उनके निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा स्कूलों में चल रही परीक्षाएं, जनगणना का काम पहले की तरह जारी रहेगा।

पहले कब होती थी छुट्टी

आदिक जानकारी के लिए बता दे कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा आमतौर पर 25 मई या 1 जून के बाद की जाती थी, जिसे ओडिशा सरकार ने राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए 27 अप्रैल से करने का प्रस्ताव रखा था।

देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश चंद्र पुजारी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों को भी जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।

ओडिशा में कैसा है मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य में कम से कम 24 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा करना छात्रों के कल्याण के हिसाब से सरकार का सही निर्णय है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *