Churu news

Churu News : युवक की संदिग्ध मौत: फांसी पर मिला शव, उकसाने का आरोप

Churu News : युवक की संदिग्ध मौत: फांसी पर मिला शव, उकसाने का आरोप

चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र के रामसीसर भेडवाडिया गांव की रोही में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

मृतक की पहचान राकेश मेघवाल के रूप में हुई है, जो बन्धनाऊ का निवासी था।


हिस्सेदारी विवाद बना वजह

परिजनों के अनुसार राकेश ने एक खेत हिस्सेदारी पर लिया हुआ था, जो किशनलाल उर्फ कृष्ण ख्यालिया का बताया जा रहा है।

आरोप है कि खेत की फसल बेचने के बाद हिस्से की राशि नहीं दी गई

जब भी राकेश अपने हिस्से की मांग करता, तो उसे धमकियां और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी।

परिजनों का कहना है, लगातार दबाव और धमकियों के कारण ही राकेश ने यह कदम उठाया।


धमकी और प्रताड़ना के आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि राकेश को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

मामले को सुलझाने के लिए आपसी समझौते के प्रयास भी किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।


शव मिलने के बाद बढ़ा संदेह

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां राकेश का शव फंदे से लटका मिला।

परिजनों का आरोप है कि बिना सहमति शव को नीचे उतार लिया गया और मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए।

इससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।


पुलिस जांच शुरू

घटना के बाद शव को सरदारशहर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *