Rajasthan

राजस्थान में पारा 45 डिग्री, हीटवेव का येलो अलर्ट जारी, जानें कब होगी बारिश

राजस्थान में पारा 45 डिग्री, हीटवेव का येलो अलर्ट जारी, जानें कब होगी बारिश

Rajasthan Weather Update : पश्चिमी राजस्थान की हवाओं के कारण शुक्रवार को भरतपुर में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई।

प्रदेश में अब गर्मी का भयानक रूप देखने को मिल रहा है। बता दे की । राज्य में सबसे ज्यादा तापमान भरतपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र के अनुसार, दिन का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की औसत गति 4.6 किमी प्रति घंटे और आर्द्रता 65.4 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 25 और 26 अप्रैल को लू की चेतावनी जारी की है।

वहीं सबसे बड़ी परेशानी बच्चों के बन रही है जिनको इस कड़ाके की गर्मी के दौरान स्कुल में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।

छोटे बच्चों को राहत देने के लिए कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है और आरबीएम और जनाना अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं, जहां हीट स्ट्रोक के रोगियों के लिए 20 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं।

पुरुष और महिला चिकित्सा वार्ड में 6-6 बिस्तर, शिशु वार्ड में 6 और आईसीयू वार्ड में 2 बिस्तर हैं।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार निदेशालय के निर्देश पर आने वाले मई, जून और जुलाई के महीनों में तापमान में वृद्धि के कारण लू के मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रभावी नियंत्रण और प्रबंधन के लिए आरबीएम और जनाना अस्पताल के वार्डों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।

आपातकालीन उपचार के लिए दो डिब्बों में लगभग 100-150 आइस पैक और पर्याप्त तरल पदार्थ की व्यवस्था की गई है।

राजस्थान में लू की चेतावनी

अगले दो दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी, दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, केवल तरल और पचने योग्य पदार्थों का सेवन करें

बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक और आंगनवाड़ी केंद्रों के 3 साल के बच्चों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक 25 अप्रैल से 15 मई तक बदल दिया है।

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी स्टाफ और छात्रों और आयोजित अन्य परीक्षाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों के कर्मचारियों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीँ मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में एक नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है जो लोगों को गर्मी से राहत दिला सकता है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *