Jhunjhunu News : उन्नति भूकर ने थाईलैंड में जीता गोल्ड, सम्मानित
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र की ब्राह्मणों की ढाणी की बेटी उन्नति भूकर ने थाईलैंड में आयोजित तलवारबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गांव में किया गया भव्य सम्मान
उन्नति भूकर के गांव पहुंचने पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, चिड़ावा इकाई की ओर से उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उन्हें साफा पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।
पूर्व सैनिकों ने बढ़ाया हौसला
इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ सलाहकार कर्नल जी.एल. बेनीवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
साथ ही संयोजक कैप्टन कुलदीप सिंह मान, उपाध्यक्ष सूबेदार दारा सिंह बेनीवाल, वीरेंद्र कोठारी, उम्मेद सिंह मान, सचिव जयसिंह बराला, कोषाध्यक्ष शेर सिंह नेहरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
क्षेत्र का बढ़ाया गौरव
ग्रामीणों ने कहा कि उन्नति की इस उपलब्धि ने चिड़ावा और पूरे शेखावाटी क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।




