Jhunjhunu news

Jhunjhunu News : नशे में ड्राइविंग पर सख्ती: 2.5 घंटे चला चेकिंग अभियान

Jhunjhunu News : नशे में ड्राइविंग पर सख्ती: 2.5 घंटे चला चेकिंग अभियान

ट्रेनी डिप्टी अंबिका चौधरी के नेतृत्व में बाइपास पर सख्त कार्रवाई
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

बुधवार को ट्रेनी डिप्टी आरपीएस अंबिका चौधरी के नेतृत्व में शहर के बाइपास पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

बाइपास पर बेरिकेडिंग, हर वाहन की जांच

यह अभियान पिलानी रोड स्थित डिप्टी ऑफिस के पास और पिलानी बाइपास चौराहे पर चलाया गया।

पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर हर आने-जाने वाले वाहन को रोककर पूरी जांच-पड़ताल की।

ढाई घंटे तक चला अभियान

एएसआई बलबीर चावला के अनुसार,

चेकिंग अभियान शाम 7 बजे शुरू हुआ और करीब ढाई घंटे तक चला। इस दौरान बिना जांच कोई भी वाहन नहीं जाने दिया गया।

10 से ज्यादा चालान और जब्ती कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 10 चालान और जब्ती की कार्रवाई की।

सख्ती को देखकर कुछ वाहन चालक रास्ता बदलते और भागते भी नजर आए।

नशे में ड्राइविंग पर चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि

“नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *