सुकेश चंद्रशेखर ने टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस, जानें पूरा मामला – Latest News – Rajasthan Chronicle

👤 Aman 📅 February 23, 2026

तिहाड़ में बंद महाठग Sukesh Chandrashekhar ने जेल से एक लेटर जारी किया है। इसमें लिखा गया है Chahat Khanna द्वारा उसके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।

नई दिल्ली: तिहाड़ में बंद महाठग सुकेश चन्द्रशेखर ने जेल से एक लेटर जारी किया है। इसमें लिखा गया है उसके खिलाफ चाहत खन्ना द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उसने चाहत खन्ना को लालची और झूठ बोलने में एक्सपर्ट बताया। सुकेश ने इसी मामले को लेकर चाहत को 100 करोड़ का नोटिस भेजा है। चाहत खन्ना ने हाल ही में कहा था कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें जेल में प्रपोज किया था। अब इस पर जेल में बंद सुकेश ने चुप्पी तोड़ी है।

चाहत ने कहा था सुकेश ने मुझे प्रपोज किया

सुकेश चंद्रशेखर के साथ कनेक्शन के चलते जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना का भी नाम शामिल हो गया है। इस मामले को लेकर चाहत खन्ना भी काफी समय से चर्चा में चल रही हैं। हाल ही में चाहत खन्ना ने बताया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद सुकेश ने इस पर अपनी बात रखी थी। सुकेश ने इससे पहले कहा था कि ‘मुझे डेट करने या उन औरतों के साथ रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है जो शादीशुदा हैं या जिनके बच्चे हैं। मैं चाहत जैसा गोल्ड डिगर नहीं हूं। चाहत से मेरा रिश्ता प्रोफेशनल है।’

सुकेश ने खुद को जयललिता का भतीजा बताया

दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर पर 210 करोड़ की ठगी का आरोप है। पिछले दिनों चाहत खन्ना ने दिल्ली की पटियाला कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाकर कहा कहा था कि जब मैं तिहाड़ जेल में सुकेश से मिलने गई थी, तब उसने घुटनों के बल जमीन पर बैठकर प्रपोज किया था। चाहत का यह भी कहना था कि जब उसने खुद को शादीशुदा और दो बच्चों की मां बताया तो उनके पति को बुरा-भला कहा था। चाहत ने कहा कि तब उन्हें यह नहीं पता था कि सुकेश तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता का भतीजा नहीं है। यह बात ईडी से पता चली थी।

यह आपका अपना बयान है, और जो रिकॉर्ड में है कि आप मई 2018 में एंजल के साथ गई थी और हमारे ग्राहक से मिलने के लिए उसके साथ दिल्ली गई, जो भारतीय फिल्म उद्योग में आपके करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपकी परियोजनाओं, फिल्मों, शो आदि को वित्तपोषित करने जा रहा था। भले ही आपको हमारे मुवक्किल से मिलने के लिए मजबूर किया गया हो, फिर भी आपके पास लगभग पांच वर्षो तक इस जानकारी को अपने पास रखने का एक बहुत अच्छा कारण होना चाहिए..आप जानबूझकर शातिर झूठ में लिप्त हैं, केवल कुछ प्रचार हासिल करने और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रासंगिक होने के लिए जानबूझकर हमारे मुवक्किल की प्रतिष्ठा और सद्भावना को नुकसान पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया।

नोटिस में आगे कहा गया- आपके झूठे और दुर्भावनापूर्ण बयान अपने आप में मानहानिकारक हैं और बड़ी मानसिक पीड़ा का कारण बने हैं..हमारे मुवक्किल आपके अनिर्देशित कृत्यों के कारण होने वाली पीड़ा, चिंता और क्षति के मुआवजे के हकदार हैं और इसलिए आपको 100 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करने के लिए कहा जाता है ..।

चंद्रशेखर ने 2 फरवरी को मीडिया को एक पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि जब वह तिहाड़ जेल में उनसे मिलने आई थीं, तब उन्होंने चाहत को कभी प्रपोज नहीं किया था। राजधानी की मंडोली जेल में बंद चंद्रशेखर ने पत्र में कहा था कि वह किसी फिल्म निर्माण के प्रस्ताव के सिलसिले में आई थीं, जो ईडी को दिए उनके बयान में भी दर्ज है।

चंद्रशेखर ने अपने पत्र में कहा था, मुझे डेट करने या उन महिलाओं के साथ रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है, जो पहले से शादीशुदा हैं या जिनके बच्चे हैं। सुकेश ने चाहत को गोल्ड डिगर कहते हुए कहा था कि चाहत, निक्की से मेरा जुड़ाव सिर्फ प्रोफेशनल कारणों से रहा है, जिसके लिए मीटिंग्स हुईं और एडवांस दिया गया।

चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नाडीज और नोरा फतेही सहित बॉलीवुड अभिनेताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच चल रही है, जिनसे मामले के संबंध में पूछताछ भी की गई है।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *