Latest Posts

Vande Bharat Express train : उदयपुर से अहमदाबाद तक अब दौड़ेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 3 घंटे से पहले तय होगा पूरा सफर

Vande Bharat Express train : उदयपुर से अहमदाबाद तक अब दौड़ेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 3 घंटे से पहले तय होगा पूरा सफर

Vande Bharat Express new train: डुरंगपुर के जनता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मेवाड़ और वांगड़ अंचल के लिए रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए रेलवे के द्वारा ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। 16 फरवरी से उदयपुर अहमदाबाद तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।

यह ट्रेन डुरंगपुर स्टेशन पर भी रुकेगी। पहली बार इस स्टेशन को किसी हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। अब डुरंगपुर से मात्र एक घंटा में उदयपुर की दूरी और 2 घंटे 58 मिनट में अहमदाबाद की दूरी तय हो जाएगी।

सफर हो जाएगा आसान

डुरंगपुर और बांसवाड़ा जिले के हजारों लोगों को इससे फायदा होने वाला है। यहां के ज्यादातर लोग रोजगार और व्यापार शिक्षा के लिए गुजरात और महाराष्ट्र जाते हैं अब इन लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

क्या होगा टाइम टेबल

इस हाई स्पीड ट्रेन के चलने से बेहद कम समय में अहमदाबाद का सफर तय होगा। यह ट्रेन सुबह 6:10 पर उदयपुर से चलेगी और 7:48 पर डुरंगपुर पहुंच जाएगी। या यहां पर 2 मिनट रुकेगा और इसके बाद 10:25 पर अहमदाबाद के असारवा पहुंच जाएगा। यह ट्रेन हिम्मतनगर और जावर स्टेशन पर भी रुकेगी। मंगलवार को ट्रेन नहीं चलेगी।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *