Sports

IPL 2022: वीडियो- देखिए कैसे MI की मालकिन नीता अंबानी ने अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया – Latest News – Rajasthan Chronicle

IPL 2022: वीडियो- देखिए कैसे MI की मालकिन नीता अंबानी ने अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया – Latest News – Rajasthan Chronicle

नीता अंबानी ने बुरे दौर से गुजर रहे मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाड़ियों के लिए खास संदेश साझा किया।

Mumbai Indians and Nita Ambani (Image Source: BCCI/IPL)
Mumbai Indians and Nita Ambani (Image Source: BCCI/IPL)

मुंबई इंडियंस (MI) की मालिक नीता अंबानी ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पांच बार की आईपीएल (IPL) विजेता फ्रेंचाइजी के निराशाजनक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है। मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक चार मैच खेल चुकी है, लेकिन अब तक इस सीजन में अपना खाता नहीं खोल पाई हैं।

लगातार चार मैचों में हार से मुंबई इंडियंस (MI) के कैंप में निश्चित तौर पर निराशा की लहर दौड़ रही होगी, ऐसे में मुंबई इंडियंस (MI) की मालिक नीता अंबानी ने अपने खिलाड़ियों और कोचों का मनोबल बढ़ाने के लिए टीम से संपर्क किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथो मिली करारी चौथी हार के बाद नीता अंबानी ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया, जिसका एक वीडियो फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर साझा भी किया है।

नीता अंबानी ने अपने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

मुंबई फ्रेंचाइजी की मालिक नीता अंबानी ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपनी लगातार चौथी हार के बाद खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए एक संदेश साझा किया  है। 10 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का नीता अंबानी का संदेश को सुनते हुए एक वीडियो साझा किया है।

मुंबई इंडियंस (MI) की मालिक नीता अंबानी ने खास संदेश में कहा: “मुझे आप सभी पर पूरा विश्वास और भरोसा है, और मुझे विश्वास है कि हम इस बुरे दौर को पार कर लेंगे। अब, हम केवल आगे और ऊपर की ओर जाने वाले हैं। हमें खुद पर विश्वास करने की जरूरत है कि हम  विजय प्राप्त करने जा रहे हैं। हम पहले भी कई बार ऐसे दौर से गुजर चुके हैं, और फिर आगे बढ़े और आईपीएल ट्रॉफी भी जीता है।”

उन्होंने अंत में कहा: “इसलिए मुझे पूरा भरोसा और विश्वास है कि अगर आप एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे, एक-दूसरे का साथ देंगे, तो हम इस बुरे दौर पर जीत हासिल करेंगे और हम जरूर जीतेंगे। आप जो कुछ भी चाहते हैं, उसमें आप सभी को मेरा पूरा समर्थन है। कृपया एक-दूसरे पर विश्वास रखें, खुद पर विश्वास रखें। कृपया  भरोसा रखें और मुंबई इंडियंस आपका समर्थन करने के लिए हमेशा मौजूद है।”

यहां देखें वीडियो –

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *