राजस्थान में 12.46 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले बल्ले, 2 प्रतिशत DA के साथ 4 महीने एरियर का मिलेगा लाभ
Rajasthan DA Hike : राजस्थान में राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी अच्छी खबर आ रही है। बता दे की केंद्र सरकार की बढ़ोतरी के बाद अब राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 2 प्रतिशत बढ़ाने को मंजूरी दी है राजस्थान में यह निर्णय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर लिया गया।
अब 60% मिलेगा महंगाई भत्ता
नई व्यवस्था के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है।यह बढ़ोतरी सातवें वेतनमान के अंतर्गत लागू होगी। इस फैसले सेकरीब 7.02 लाख कर्मचारी और 5.44 लाख पेंशनर्स कुल मिलाकर 12.46 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
इसके अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा।
राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत का इज़ाफ़ा होगा. इस महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी के बाद राज्य कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा. इस आदेश से राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारियों में काफी खुशी है.
1 जनवरी 2026 से होगा नया DA लागू
आदेश के तहत प्रदेश में सातवें वेतनमान के तहत राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा मंहगाई राहत देय होगी. इस निर्णय से लगभग 7.02 लाख कार्मिक एवं 5.44 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे. पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा.
4 महीने का मिलेगा एरियर
कर्मचारियों को आगामी जून में मिलने वाले मई 2026 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा, जबकि दिनांक 01 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक चार माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि (4 महीने का एरियर) खाते में जमा की जाएगी.


