दुर्घटना में एयरबैग नहीं खुलने का आरोप, गाड़ी बदलने या पैसे लौटाने की मांग
रिटायर्ड फौजी बोला: दुर्घटना में नहीं खुले एयरबैग : झुंझुनूं में थार गाड़ी के एयरबैग पर विवाद, शोरूम पर धरना
झुंझुनूं में थार गाड़ी के सेफ्टी फीचर को लेकर विवाद सामने आया है। दुर्घटना के दौरान एयरबैग नहीं खुलने का आरोप लगाते हुए गाड़ी मालिक और उनके परिजनों ने रीको एरिया स्थित शोरूम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
पीड़ित पक्ष ने कंपनी से गाड़ी रिप्लेस करने या जमा राशि वापस लौटाने की मांग की है।
एक्सीडेंट के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल
जानकारी के अनुसार कैरू गांव निवासी नेमीचंद मीठारवाल ने हाल ही में नई थार गाड़ी खरीदी थी।
बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को जयपुर में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
गाड़ी मालिक का आरोप है कि हादसे के समय गाड़ी के एयरबैग नहीं खुले, जिससे वाहन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पीड़ित का कहना है कि अगर गाड़ी सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरती, तो ऐसी गाड़ियों को ग्राहकों को क्यों दिया जा रहा है।
कंपनी कर्मचारियों के जवाब से बढ़ा विवाद
पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने कंपनी कर्मचारियों से एयरबैग नहीं खुलने की शिकायत की, तो उन्हें कहा गया कि
गाड़ी कंपनी ने दे दी, एयरबैग खुले या नहीं यह हमारी जिम्मेदारी नहीं है।
इस जवाब से नाराज होकर गाड़ी मालिक और उनके साथ आए लोगों ने रीको एरिया स्थित गहलोत मोटर्स शोरूम के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस पहुंची मौके पर, समझाइश जारी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
हालांकि खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी थी।
वहीं शोरूम के कंपनी मैनेजर रवी शर्मा का कहना है कि
गाड़ी की जांच के बाद ही कंपनी क्लेम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
Leave a Reply