
Varun Dhawan help female fan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के करोड़ों फैंस ऐसे ही नहीं हैं, वरुण अपने फैंस से भी उतना ही प्यार करते जितना फैंस इस एक्टर को चाहते हैं. यह बात वायरल हो एक वीडियो से साबित होती है. जिसमें वरुण बेहोश हुई अपनी एक फीमेल फैन की मदद करने लिए खुद मंच से नीचे कूद गए.
फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे जयपुर
वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री कृति सेनन के साथ जयपुर पहुंचे थे, इसी दौरान अपने फेवरेट स्टार्स को देखने पहुंची एक महिला फैन अचानक बेहोश हो कर गिर गई. जिसके बाद वरुण ने पहले इवेंट रोका फिर खुद उस फीमेल फैन की मदद की.
तारीफों के पुल बांध रहे लोग
वरुण का मदद करने का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. कई फैंस यह लिखते हुए नजर आए है कि वरुण सिर्फ अच्छे एक्टर ही नहीं अच्छे इंसान भी हैं.
25 नवंबर को रिलीज होगी ‘भेड़िया’
वरुण धवन की यह फिल्म 25 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी, इस फिल्म में वरुण के साथ ही कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म से वरुण के साथ इसके निर्माता को भी काफी उम्मीदें हैं ‘स्त्री’ फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने बनाया है.
Leave a Reply