खत्म होगी ट्रैफिक की समस्या, राजस्थान के इस जिले में 14 फ्लाईओवर और 9 ओवरब्रिज का होगा निर्माण, इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण

👤 Aman 📅 February 23, 2026

Rajasthan Road News: राजस्थान में रोड व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार निर्माण कार्य कर रही है। अब राज्य की राजधानी जयपुर में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए सरकार के द्वारा 14 फ्लाईओवर,एलिवेटेड रोड और नौ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

राजधानी जयपुर के कई सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। राजधानी में लंबे समय से ट्रैफिक के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब ट्रैफिक की समस्या खत्म होने वाली है क्योंकि राजधानी जयपुर में कई नई सड़क ओवरब्रिज और रेलवे अंडरपास बनाया जाएगा।

खत्म होगी ट्रैफिक की समस्या

Urban Development and housing डिपार्टमेंट और आरआई-टीईसी ने जयपुर के लिए जो comprehensive mobility plan तैयार किया है। इसके अंतर्गत एक करोड़ से अधिक आबादी को राहत दिया जाएगा।

2055 तक कई सड़कों का होगा चौड़ीकरण

2055 तक राजधानी जयपुर के 14 जगह पर फ्लाईओवर,एलिवेटेड रोड,नौ जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण किया जाएगा इसके साथ ही 25 मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण होगा।

कहां-कहां बनेंगे फ्लाईओवर, ओवरब्रिज और अंडरपास

एलिवेटेड रोड: जेडीए सर्कल से मोती डूंगरी सर्कल तक जेएलएन मार्ग, झालाना डूंगरी से जगतपुरा रोड तक झालाना बाईपास पर, चौराड़िया पेट्रोल पंप से सांगानेर सर्किल और अरण्य भवन से जगतपुरा रोड तक।

फ्लाईओवर: टोडी मोड़, नींदड़ मोड़, 14 रोड जंक्शन (सीकर रोड), जेएलएन मार्ग, विजय द्वार, कानोता, सांगानेर, बिलवा, 200 फीट बाईपास और डीसीएम रोड पर।

ओवरब्रिज: सिरसी, कालवाड़, मालवीय नगर और हाथोज में।

अंडरपास: कनकपुरा, बिंदायका, महेश नगर, करतारपुरा और जगतपुरा में।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *