टीम इंडिया ने गंवाया पहला वनडे मैच, भारत की नाक के नीचे से बांग्लादेश ने छीनी जीत – Latest News – Rajasthan Chronicle

👤 Aman 📅 February 23, 2026

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच बेहद रोमांचक रहा। लेकिन, पहले ही वनडे मैच में भारत के हाथ शर्मनाक हार लगी। बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 1 विकेट से हरा दिया है।

IND vs BAN 1st ODI: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला गया भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच बेहद रोमांचक रहा। लेकिन, पहले ही वनडे मैच में भारत के हाथ शर्मनाक हार लगी। बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 1 विकेट से हरा दिया है। वहीं भारत अपनी खराब बैटिंग के चलते 186 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जबकि, बांग्लादेश ने महज एक विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। 

केएल राहुल ने लगाया अर्धशतक

आपको बता दें कि, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे बांग्लादेश के खिलाड़ी हसन ने बेहद ही शानदार पारी खेलते हुए झटकों में तोड़ दिया। इसी के साथ बांग्लादेश ने जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया। केएल ने 70 गेंद पर 73 रन बनाकर टीम की लाज बचाई। जवाब में बांग्लादेश की बल्लेबाजी भी पूरी तरह लड़खड़ा गयी।

चंद पलों में पलटा पूरा खेल

भले ही आज के मैच में टीम इंडिया के हाथ हार लगी हो लेकिन, मुकाबला बेहद ही रोमांचक था। एक समय मैच पूरी तरह से भारत की पकड़ में था, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने आखिरी विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। 

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *