11, 18 और 25 मार्च को तीन पंचायतों में होगी रात्रि चौपाल व जनसुनवाई
सीकर, जिले में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित होने वाले रात्रि चौपाल और जनसुनवाई कार्यक्रमों की तिथियां तय कर दी गई हैं।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने आदेश जारी कर मार्च 2026 में होने वाले रात्रि चौपाल कार्यक्रमों का निर्धारण किया है।
इन पंचायतों में होगी रात्रि चौपाल
जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित होगी।
- 11 मार्च – फतेहपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तिहावली
- 18 मार्च – नेछवा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रूल्याणी
- 25 मार्च 2026 – खण्डेला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तपीपल्या
इन कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई कर मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
जनसुनवाई में उठाई जा सकेंगी स्थानीय समस्याएं
रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीण पानी, बिजली, सड़क, पट्टा, सामाजिक योजनाओं और अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी शिकायतें सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।
Leave a Reply