Sikar News : तीन दिन में 4.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

👤 Aman 📅 February 23, 2026

सीकर,विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में आयोजित वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

देश-प्रदेश से आए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं। जयकारों और भक्ति संगीत से पूरी श्याम नगरी भक्तिमय वातावरण में डूबी हुई है।


तीन दिन में 4,10,316 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आठ दिवसीय मेले के तीसरे दिन सायं तक कुल 4,10,316 श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया।

75 फुट मार्ग पर लगाए गए अत्याधुनिक गणना कैमरों से श्रद्धालुओं की सटीक गणना की जा रही है।

  • प्रथम दिन: 1,24,324
  • द्वितीय दिन: 1,97,992
  • तृतीय दिन (सायं तक): 88,000

रींगस रोड से तोरणद्वार, अस्पताल चौराहा, गढ़ धर्मशाला और रामजी द्वार होते हुए 14 कतारों के माध्यम से दर्शन व्यवस्था संचालित की जा रही है।

सोमवार को बाबा श्याम का पिंक और सफेद पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिससे मंदिर की भव्यता और बढ़ गई।


बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

मेले की विशालता को देखते हुए राजस्थान पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

  • अतिरिक्त पुलिस बल, आरएसी व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती
  • संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी
  • सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनिटरिंग
  • ड्रोन कैमरों से भीड़ प्रबंधन
  • सहायता डेस्क और खोया-पाया केंद्र स्थापित
  • रींगस-खाटू मार्ग पर विशेष ट्रैफिक प्लान
  • आपात स्थिति के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन मिल सके।


योजनाओं का प्रचार-प्रसार

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान द्वारा राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पम्पलेट और “बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” बुकलेट का वितरण किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं को योजनाओं की जानकारी देकर सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जा रहा है।


प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

फाल्गुनी लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और खाटूधाम आस्था, व्यवस्था और सुरक्षा का सशक्त उदाहरण बनता जा रहा है।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *