Sikar News : खाटूश्यामजी में आठ दिवसीय लक्खी फाल्गुन मेले का आगाज़

👤 Aman 📅 February 24, 2026

मुख्य मेला 27 फरवरी को आयोजित, भक्तों के लिए विशेष सजावट
सीकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में विश्व विख्यात खाटूधाम में बाबा श्याम का आठ दिवसीय लक्खी फाल्गुन मेला 21 फरवरी से शुरू हो गया।


मंदिर और प्रशासन ने तैयारियां पूरी की

श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी एवं जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां अंतिम रूप दे दी हैं।

भक्तजन रींगस डाइवर्जन, चारण मेला मैदान, लखदातार मैदान और 40 फीट नवीन रास्ते से बाबा श्याम के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।


आकर्षक सजावट और भव्य आयोजन

मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। सिंहद्वार पर भगवान कृष्ण की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है।

मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इस बार 120 बंगाली कारीगरों द्वारा मंदिर सजावट कराई गई है। मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं, ताकि भक्तों को दर्शन के साथ आशीर्वाद भी प्राप्त हो।


मुख्य मेला 27 फरवरी को

इस बार मुख्य मेला 27 फरवरी को एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित होगा। मंदिर कमेटी ने कहा कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *