Sikar News : सीकर पासपोर्ट ऑफिस में बम की सूचना, 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

👤 Aman 📅 March 10, 2026

मेल से मिली सूचना के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा
सीकर, शहर के फतेहपुर रोड स्थित पासपोर्ट ऑफिस में मंगलवार दोपहर बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।


पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह, सीओ सिटी संदीप चौधरी सहित कोतवाली, उद्योग नगर और गोकुलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड, एंबुलेंस, अग्निशमन और सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर तैनात रही।


पासपोर्ट ऑफिस और मॉल कराया खाली

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पासपोर्ट ऑफिस, बैंक और सिनेमॉल परिसर को तुरंत खाली करवाया और सर्च अभियान शुरू किया।

इसके बाद जयपुर से बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर तथा बाहर खड़े वाहनों की गहन जांच की।


4 घंटे चला सर्च, नहीं मिला बम

करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते को कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली

जांच के बाद टीम वापस लौट गई।


मेल से मिली थी बम की सूचना

एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे ईमेल के जरिए बम की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करवाया गया।


जांच जारी

पुलिस के अनुसार बम की सूचना फेक निकली, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूरा सर्च ऑपरेशन किया गया।

फिलहाल ईमेल कहां से भेजा गया था, इसकी जांच की जा रही है।


कई अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह, सीओ सिटी संदीप चौधरी, उद्योग नगर थाना अधिकारी राजेश बुडानिया, कोतवाली थाना अधिकारी सुनील जांगिड़ और गोकुलपुरा थाना अधिकारी प्रीति बेनीवाल सहित पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *