Rajasthan Weather Update : राजस्थान में समय से पहले गर्मी की एंट्री हो चुकी है। प्रदेश के चरु सीकर बीकानेर समेत कई शहरों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीँ आने वाले दिनों में इसका असर और अधिक देखने को मिल सकता है। बता दे की गुरुवार को राज्य के 15 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, कोटा समेत अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है।
पिछले 24 घंटों में मौसम
अधिक जानकारी के लिए बता दे की पिछले 24 घंटे में आसमान साफ रहा। राज्य में सुबह से तेज धूप रहने के साथ दिनभर तेज गर्मी रही। उदयपुर, श्रीगंगानगर, पिलानी, फलोदी, कोटा, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। वहीँ दूसरी तरफ बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालौर, जोधपुर और फलोदी को छोड़कर शेष सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। अलवर, बारां, भीलवाड़ा, करौली, सिरोही में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया।Rajasthan Weather Update
राजस्थान में अगले 14 दिन कैसा रहेगा मौसम
अधिक जानकारी के लिए बता दे की IMD जयपुर ने राज्य में अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए तापमान बढ़ने से गर्मी तेज होने और कुछ हिस्सों में हीटवेव चलने का अनुमान जताया है। साथ ही अगले एक सप्ताह में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना जताई है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। इस दौरान प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ पश्चिमी जिलों में दिन में हल्की गर्म हवां चलने की संभावना है।Rajasthan Weather Update
वहीं, अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री तक ऊपर रहने और 8-10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
Leave a Reply