Rajasthan Rpsc Paper Leak: पेपर लीक करने वालों पर चलेगा पुलिस और सरकार का भारी डंडा, ‘रासुका’ की झेलनी पड़ सकती है मार

👤 Aman 📅 February 23, 2026

RPSC paper leak : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने RPSC के सामान्य ज्ञान के पेपर लीक प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ‘ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलेगी

RPSC paper leak Case Update: आरपीएससी पेपर लीक मामले में रविवार को पुलिस ने अब तक 55 युवकों को  पकड़ा है. पुलिस कार्रवाई में सेंकड ग्रेड भर्ती परीक्षा के पेपर आउट मामले में पहले 44 युवकों को पकड़ा था लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. पेपर लीक मामले में 55 आरोपियों को रविवार दोपहर को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया. इन 55 आरोपियों में  7 महिलाएं भी शामिल है. इन महिलाओं को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. इसकी पुष्टि रविवार को जारी प्रेस नोट में उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने की है.

उदयपुर पुलिस इस प्रकरण में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं.एक मामला बेकरिया थाने में तो दूसरा मामाला सुखेर थाने में दर्ज किया गया है. इस मामले में सभी पकड़े गए आरोपियों को रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. पकड़े गए  आरोपी में एक एमबीबीएस छात्र भी बताया जा रहा है. ये सभी आरोपी जालोर और जोधपुर जिले के रहने वाले हैं.

पकड़े गए सभी आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. इस मामले के मुख्य सरगना सुरेश बिश्नोई से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस सुरेश ढाका और भूपेंद्र की तलाश करने के छापेमारी कर रही है. पकड़े गए सुरेश विश्नोई को पेपर कहां दिया गया किस आधार पर मिला, इसकी भी पड़ताल कर रही है. जानकारी के लिए बता दें कि सुरेश ढाका जयपुर में नामी उमंग क्लासेज का संचालक है.

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *