Rajasthan News : ‘अपना खाता’ ऐप से घर बैठे मिलेंगी राजस्व सेवाएं

👤 Aman 📅 March 5, 2026

जमाबंदी, नामांतरण, गिरदावरी सहित कई सेवाएं अब मोबाइल ऐप पर
चूरू, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए आमजन को घर बैठे सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

इसी कड़ी में राजस्व विभाग द्वारा ‘अपना खाता’ मोबाइल ऐप शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अब मोबाइल फोन से ही विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

यह ऐप राजस्व विभाग की सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ऐप पर मिलेंगी कई महत्वपूर्ण सेवाएं

‘अपना खाता’ ऐप के माध्यम से नागरिकों को कई राजस्व संबंधी सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। इनमें प्रमुख रूप से

  • जमाबंदी और भूमि मानचित्र की जानकारी
  • गिरदावरी से जुड़ी सेवाएं
  • गैर-राजकीय प्रतिबंधित भूमि की रिपोर्ट
  • विभिन्न प्रकार की नकलें प्राप्त करने की सुविधा
  • नामांतरण (म्यूटेशन) से संबंधित सेवाएं
  • सीमाज्ञान और सहमति विभाजन
  • आवेदनों की स्थिति की जानकारी

ऐसे डाउनलोड करें ‘अपना खाता’ ऐप

तहसीलदार अशोक गोरा ने बताया कि आमजन Google Play Store या iOS App Store से ‘अपना खाता’ मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप में उपलब्ध टैब पर क्लिक करके नागरिक जमाबंदी, नामांतरण, गिरदावरी की प्रतिलिपि और मैप सहित नकल प्राप्त कर सकते हैं।

किसान स्वयं कर सकेंगे गिरदावरी

इस ऐप के जरिए किसान स्वयं गिरदावरी दर्ज करने की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नागरिक—

  • नामांतरण और सीमाज्ञान आवेदन की स्थिति
  • सीमाज्ञान प्रतिक्रिया
  • गैर-प्रतिबंधित राजकीय भूमि का विवरण
  • महत्वपूर्ण अधिनियम, नियम और सर्कुलर

जैसी जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘अपना खाता’ मोबाइल ऐप डाउनलोड कर डिजिटल सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *