Rajasthan Accident : राजस्थान के डूंगरपुर में होली की खुशियों पर अचानक लगा ग्रहण, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत

👤 Aman 📅 March 3, 2026

Rajasthan Dungarpur Accident: होली का त्यौहार पुरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बिच राजस्थान के डूंगरपुर जिले में चितरी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ होली की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। जानकारी के लिए बता दे की जसेला-कसारिया मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद पुरे इलाके में मातम पसर गया।

पुलिस में दी रिपोर्ट के अनुसार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके परिवार के सदस्य विक्रम डेंडोर, विनोद डेंडोर और विष्णु कुमार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पारडा विष्णु गांव गए थे। जब तीनों एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर जसेला से कसारिया की ओर लौट रहे थे, तभी हांडा की पाल के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया. तेज गति में मोटर साइकिल सड़क किनारे स्थित एक आम के पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान तीनों ने तोडा दम

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जनरल हॉस्पिटल सागवाड़ा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनो की मौत हो गई.

पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस हादसे के बाद कसारिया गांव में शोक की लहर छा गई है.

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *