PM Modi: साढ़े पांच लाख प्रधानमंत्री आवास में 29 मार्च को होगा गृह प्रवेश, मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ेंगे

👤 Aman 📅 February 23, 2026

भोपाल : कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मध्य प्रदेश के MYGOV (MP MYGov) ने अपने ऑफिशियल कू (Koo) सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारीदी है

29 मार्च को प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के साढ़े पांच लाखहितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जाएगा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीवर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिवनी मेंआयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और प्रदेशवासियों कोसंबोधित करेंगे कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मध्य प्रदेश के MYGOV (MP MYGov) ने अपने ऑफिशियल Koo सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी है |  

इसी के साथ साथ मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग केमाध्यम से बैठक   और कार्यक्रम को यादगार बनाने के निर्देश भी दिए थे

बैठक में उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अपना आवास मिल जाना, उसके जीवन में विशेष उल्लास का क्षण होता है मध्य प्रदेश में योजना केअच्छे क्रियान्वयन से जो प्रभाव अन्य राज्यों के समक्ष उत्पन्न किया है, उसेकायम रखना है कलेक्टरों को उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायतके हितग्राही योजना का लाभ ले रहे हैं, इस नाते जहां गृह प्रवेश होना है, वहांदीप जलाएं और रंगोली बनाएं गांवों में सरपंच, बुजुर्ग या प्रतिष्ठित व्यक्तिको मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करें

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी उन्होंनेबताया कि 18 हजार 298 ग्राम पंचायतों में नए आवासों का निर्माण हुआ हैसभी 22 हजार 710 पंचायतों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगाजिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगेबैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीषरस्तोगी, प्रमुख सचिव जनसंपर्क विभाग राघवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *