7 मार्च का दिन शिक्षा नगरी के लिए होगा ऐतिहासिक, सीएम भजनलाल शर्मा देने जा रहे 2 बड़ी सौगातें

👤 Aman 📅 March 5, 2026

Rajasthan News : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि शिक्षा नगरी कोटा के लिए 7 मार्च की तारीख इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से दर्ज होने वाली है. लंबे समय से हवाई सेवा की बाट जोह रहे हाड़ौती संभाग को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से एयर कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. राजस्थान के मुख्यमंत्री नए एयरपोर्ट के साथ साथ प्रदेश को बड़ी सौगात देने वाले है। अधिक विस्तार से आपको जानकारी दे तो कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के साथ-साथ 4600 करोड़ रुपए की पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

ऊर्जा मंत्री ने दी ये जानकारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस ख़ास दौरे के लिए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंच, सुरक्षा, यातायात और आमजन की सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद भाजपा शहर और देहात इकाइयों की अलग-अलग बैठकों में भी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठकों में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन और देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।Kota-Bundi Airport

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का विधिवत शिलान्यास
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि ऊर्जा मंत्री नागर ने बताया कि 7 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू शामिल होंगे। इस दौरान कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। यह एयरपोर्ट भविष्य में क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में सहायक होगा।Kota-Bundi Airport

4600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट कि मिलेगी सौगात
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इस दौरे में एयरपोर्ट के साथ कई अन्य सौगातें मिलने जा रही है जो आमजन के लिए काफी अहम होने वाली है। देखें लिस्ट

4600 करोड़ रुपए की जल और सिंचाई परियोजनाओं का भी भूमिपूजन किया जाएगा।

जल जीवन मिशन के तहत 1100 करोड़ रुपए की नौनेरा परियोजना और 3500 करोड़ रुपए की परवन परियोजना शुरू की जाएगी।Kota-Bundi Airport

कई शहरों कि होगी बल्ले बल्ले

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं। वहीं शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से एयरपोर्ट परियोजना से जुड़ी अड़चनें दूर हुईं। 7 मार्च को होने वाला यह कार्यक्रम कोटा और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीँ इस नए प्रोजेक्ट के गति पकड़ने से आसपास के इलाकों में जमीनों के रेट आसमान छुएंगे। व्यापार के साथ रोजगार के अवसर उत्पन होंगें।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *