Khatu Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध लखी मेले की हुई शुरुआत, जाने से पहले जरुर पढ़ें ये खबर

👤 Aman 📅 February 23, 2026

Khatu Mela 2026: सीकर जिले में बाबा श्याम का विश्व प्रसिद्ध लखी मेले की शुरुआत हो गई है। 28 फरवरी 2026 तक टोटल 8 दिनों तक मेला चलेगा और इस बार 35 लाख से अधिक श्रद्धालु मेले में पहुंच सकते हैं। प्रशासन के द्वारा भी बेहद खास इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

खास तरीके से सजाया गया है बाबा श्याम का दरबार

बाबा श्याम का दरबार बेहद खास तरीके से सजाया गया है। 120 बंगाली कारीगरों ने अलौकिक रूप से आम का दरबार सजाया है। मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से भव्य तरीके से सजाया गया है। वहीं प्रवेश द्वार पर भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक प्रतिमा लगाई गई है। वहीं अन्य देवी देवताओं की तस्वीर भी लगाई गई है।

भीड़ नियंत्रित करने के लिए भी विशेष व्यवस्था

भीड़ नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 14 लाइन बनाई गई है ताकि कम समय में श्रद्धालु बाबा श्याम का दर्शन कर सके। मेले में किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसकी भी विशेष व्यवस्था की गई है।

जिग-जैग कतारें: श्रद्धालु अब चारण मेला मैदान, लखदातार मैदान और 40 फीट के नवीन रास्ते से होते हुए 14 अलग-अलग लाइनों में लगकर बाबा के दर्शन करेंगे।

VIP दर्शन पर पूर्ण रोक: मेले के दौरान किसी भी प्रकार के VIP दर्शन की अनुमति नहीं होगी, ताकि आम श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *