Jhunjhunu Video News : पति ने रची पत्नी की हत्या की साजिश, साले ने दी लोकेशन!

👤 Aman 📅 March 25, 2026

झुंझुनूं क्राइम: पत्नी को मारने निकला पति, साला बना साथी

झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के प्रयास का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

आरोपी पति ने अपने साले के साथ मिलकर बोलेरो गाड़ी से कुचलकर पत्नी को मारने की कोशिश की।


पुलिस ने जीजा-साले को किया गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (IPS) के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और डीएसपी नोपराम भाकर के सुपरविजन में थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।


ऐसे रची गई पूरी साजिश

परिवादिया सुनीता ने रिपोर्ट में बताया कि 8 मार्च 2026 को शाम करीब 5:20 बजे वह स्कूटी से मोई से चिड़ावा जा रही थीं।

इसी दौरान बसंत होटल के पास उनके पति राजेश कुमार ने सफेद बोलेरो से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

पीड़िता के अनुसार, यह हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया हमला था।


साले ने दी लोकेशन

जांच में सामने आया कि पीड़िता के भाई विजेंद्र कुमार ने ही उसकी लोकेशन आरोपी पति को दी थी।

पुलिस के अनुसार, साला लगातार महिला की गतिविधियों की जानकारी जीजा को दे रहा था, जिससे वारदात को अंजाम दिया गया।


पहले भी कर चुका है हमला

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राजेश कुमार पहले भी पत्नी पर जानलेवा हमला कर चुका है, जिसकी शिकायत चिड़ावा थाने में दर्ज है।


पुलिस जांच और कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटनास्थल का निरीक्षण किया

24 मार्च 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


बोलेरो गाड़ी जब्त

वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।


आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

मुख्य आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *