Jhunjhunu Video News : फिर मचा बिजली विभाग में बवाल, हाल ही में एक अधिकारी हुई APO

👤 Aman 📅 March 19, 2026

लगातार सुर्खियों में बना हुआ चिड़ावा का बिजली विभाग

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा विद्युत विभाग कार्यालय में एक बार फिर हंगामा देखने को मिला।
लगातार विवादों में रहने वाला यह विभाग एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप

रवि गुप्ता नामक व्यक्ति ने विभाग के अधिकारियों पर फाइलें लंबे समय से अटकाने के गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि कई बार चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

रवि गुप्ता का आरोप है:
अधिकारी कहते हैं कि ऊपर से दबाव है, इसलिए काम नहीं हो पा रहा।

हंगामा पहुंचा थाने तक

कार्यालय में हुए हंगामे के बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।
विभाग की ओर से भी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने का रुख किया गया है।

पहले भी हो चुका है विवाद

गौरतलब है कि हाल ही में विभाग का एक बहसबाजी का वीडियो वायरल हुआ था।
इस मामले में एईएन Nidhi Mishra को एपीओ (Awaiting Posting Order) किया गया था।

लगातार उठ रहे सवाल

लगातार सामने आ रहे विवादों के कारण विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों में भी विभाग को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *