Jhunjhunu SP Transfer: झुंझुनूं में फिर बदला पुलिस कप्तान, कावेंद्र सिंह सागर बने नए एसपी

👤 Aman 📅 March 19, 2026

Jhunjhunu SP Transfer: झुंझुनूं। राज्य सरकार ने गुरुवार को जारी नई तबादला सूची में झुंझुनूं जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर फिर बदलाव किया है। सरकार ने कावेंद्र सिंह सागर को झुंझुनूं का नया एसपी नियुक्त किया है। गौरतलब है कि चंद रोज पहले जारी तबादला सूची में बांसवाड़ा एसपी सुधीर जोशी का तबादला झुंझुनूं किया गया था, लेकिन उन्होंने यहां पदभार ग्रहण नहीं किया था। ऐसे में सरकार को दोबारा आदेश जारी करना पड़ा।

झुंझुनूं जिले में लगातार हो रहे बदलाव चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार पिछले ढाई साल में जिले में अब तक 8 एसपी बदले जा चुके हैं, जिससे पुलिस प्रशासन में स्थिरता नहीं बन पा रही है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में कुल 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें-

  • कावेंद्र सिंह सागर-एसपी झुंझुनूं
  • निश्चय प्रसाद एम-एसपी चूरू
  • चूनाराम जाट-एसपी बाड़मेर
  • हनुमान प्रसाद मीणा-एसपी जयपुर ग्रामीण
  • संजीव नैन-डीसीपी क्राइम, जयपुर
  • योगेश गोयल-डीसीपी ट्रैफिक, जयपुर
  • पीयूष दीक्षित-एसपी एसीबी जयपुर
  • जयेष्ठा मैत्रयी-एसपी सवाईमाधोपुर
  • अनिल कुमार-कमांडेंट, 5वीं बटालियन RAC जयपुर

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

25 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले

राज्य सरकार ने 25 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। कई विभागों-ऊर्जा, नगरीय विकास, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास—में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *