Jhunjhunu News : मंडावा में शिक्षक धर्मवीर दुलड़ की अनूठी पहल

👤 Aman 📅 March 14, 2026

पिता की पुण्यतिथि पर शिक्षक धर्मवीर दुलड़ ने विद्यालय को दिया उपयोगी सहयोग
झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाहिदपुरा में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली।

शिक्षक धर्मवीर दुलड़ ने अपने पिता स्वर्गीय सूबेदार नोरंग सिंह दुलड़ की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय को स्वचालित विद्युत घंटी और 15 लॉकर युक्त अलमारी भेंट की।


माताजी के हाथों कराया उद्घाटन

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वचालित विद्युत घंटी और अलमारी का उद्घाटन धर्मवीर दुलड़ ने अपनी माताजी श्रीमती मनोहरी देवी के कर कमलों से करवाया।

धर्मवीर दुलड़ वर्तमान में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीतसर (चूरू) में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विद्यार्थियों को फल वितरित किए

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को फल भी वितरित किए

इस मौके पर उनके साथ माताजी मनोहरी देवी, बड़े भाई राजेश कुमार, पत्नी इंद्रमणि और भतीजा सचिन भी मौजूद रहे।


“शिक्षा के मंदिर में दिया गया दान सर्वोच्च”

धर्मवीर दुलड़ का मानना है कि शिक्षा के मंदिर में दिया गया दान सबसे श्रेष्ठ होता है

उन्होंने कहा कि यदि समाज के लोग स्कूलों की छोटी-छोटी जरूरतों में सहयोग करें, तो इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सकता है


विद्यालय परिवार ने जताया आभार

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुमन कुमारी ने विद्यालय परिवार की ओर से धर्मवीर दुलड़ और उनके परिवार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सूबेदार नोरंग सिंह दुलड़ का परिवार समाज सेवा में सक्रिय रहा है और ऐसे कार्य दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं।


कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर दुर्जाराम, सांवरमल, हरि सिंह, विद्याधर, भानीराम झाझड़िया, नंदलाल, हितेश खिचड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नीलम, व्याख्याता अभिलाषा, सरोज, सुरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, नरेश कुमार, राजकुमार, राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार, नीलम बेनीवाल, कमला, कमला खीचड़, नीरज लता और वर्षा जांगिड़ सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार ने किया।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *