Jhunjhunu News : खड़ी कार को ठोककर भागा कंटेनर, चालक को पीछा कर पकड़ा

👤 Aman 📅 March 5, 2026

उप जिला अस्पताल के सामने खड़ी कार को टक्कर मारकर भागा कंटेनर चालक
चिड़ावा शहर के व्यस्ततम कबूतर खाना क्षेत्र में उप जिला अस्पताल के सामने खड़ी एक कार को कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर मौके से भागने लगा, लेकिन कार चालक ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस वाहन को रास्ता देने के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 8 बजे चिड़ावा थाना पुलिस का वाहन किसी कार्य से उप जिला अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल के मुख्य गेट के सामने एक कंटेनर ट्रक खड़ा था, जिससे पुलिस वाहन को अंदर जाने में परेशानी हो रही थी।

पुलिसकर्मियों ने कंटेनर चालक को वाहन आगे करने के लिए कहा। जब चालक कंटेनर आगे बढ़ाने लगा तो पास में खड़ी कार से टकरा गया। टक्कर से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक भागा, पीछा कर पकड़ा

टक्कर के बाद कंटेनर चालक तेज गति से वाहन लेकर मंड्रेला रोड बाइपास की तरफ भाग गया। जब कार चालक को घटना का पता चला तो उसने कंटेनर का पीछा किया।

आखिरकार नीलकंठ होटल के पास कंटेनर को रुकवाया गया।

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

सूचना मिलने पर चिड़ावा थाने से हेड कांस्टेबल रामनिवास और कांस्टेबल अनिल ठोलिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंटेनर और चालक को कब्जे में लेकर थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *