Jhunjhunu News : सैनी समाज का शक्ति प्रदर्शन 25 फरवरी को

👤 Aman 📅 February 23, 2026

चिराणा से नवलगढ़ तक वाहन रैली, जयपुर में विधानसभा कूच की तैयारी
उदयपुरवाटी। कैलाश बबेरवाल, झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी उपखंड के चिराणा क्षेत्र में सैनी समाज की अहम बैठक आयोजित हुई।

बैठक में समाज के नेताओं ने स्पष्ट किया कि अब 11 सूत्रीय मांगों और आरक्षण के मुद्दे पर निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।


24 फरवरी को निकलेगी वाहन रैली

समाज के लोगों को जागरूक करने और एकता का संदेश देने के लिए 24 फरवरी को चिराणा से नवलगढ़ तक विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी।

रैली के समापन पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समाज अपनी मांगें रखेगा।

वक्ताओं ने कहा कि यह रैली “सोए हुए सिस्टम को जगाने की हुंकार” है।


25 फरवरी को जयपुर में शक्ति प्रदर्शन

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि 24 फरवरी की रैली केवल तैयारी है।

25 फरवरी को जयपुर में विधानसभा कूच कर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

बागोरिया की ढाणी प्रशासक राजेंद्र सैनी ने कहा,

“हक मांगने से नहीं मिलता, छीनना पड़ता है। सैनी समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”


समाज के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

बैठक में राजेंद्र सैनी, गौरीशंकर सैनी, द्वारका प्रसाद सैनी, मदनलाल सैनी सहित कई वरिष्ठजन मौजूद रहे।

हरफूल सैनी, बनवारी लाल सैनी, बाबूलाल सैनी और एडवोकेट बजरंग लाल सैनी ने कानूनी व रणनीतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।

सैकड़ों वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भी जयपुर कूच का समर्थन किया।


समाज को दिया गया संदेश

नेताओं ने समाज के लोगों से आह्वान किया:

“उठो, जागो और अपने अधिकारों के लिए लड़ो। मंगलवार की रैली में आपकी उपस्थिति ही बुधवार के विधानसभा घेराव की सफलता तय करेगी।”

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *