स्थानीय गणपति नगर स्थित वीपीएल करियर इंस्टीट्यूट में नए सत्र की शुरुआत
झुंझुनूं। स्थानीय गणपति नगर स्थित वीपीएल करियर इंस्टीट्यूट में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया।
स्वागत और प्रेरक संदेश
संस्थान के फाउंडर इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने सभी छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया और कहा कि आज का दिन आपके जीवन का महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और मजबूत कॉन्सेप्ट के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के को-फाउंडर इंजी. पीयूष ढूकिया ने नई सोच और आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई करने पर जोर देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
फैकल्टी का परिचय और मार्गदर्शन
सेंटर हेड डॉ. शिखा सहाय और एडमिन हेड जितेन्द्र शर्मा ने छात्रों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सभी फैकल्टी मेंबर्स ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अनुशासन और नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में जानकारी दी।
Leave a Reply