Jhunjhunu News : फोन-पे का फर्जी मैसेज दिखाकर ज्वैलरी शोरूम से की ठगी

👤 Aman 📅 March 22, 2026

मंडावा में फर्जी पेमेंट से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में ज्वैलरी शोरूम से फर्जी डिजिटल पेमेंट का मैसेज दिखाकर ठगी करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


सोने की अंगूठी लेकर हुआ फरार

परिवादी के अनुसार मंडावा ज्वैलर्स में कार्यरत कर्मचारी से शिवम शर्मा नामक युवक ने 2.20 ग्राम सोने की अंगूठी खरीदी

इसके बाद उसने फोन-पे का फर्जी मैसेज दिखाकर भुगतान होने का झांसा दिया और अंगूठी लेकर फरार हो गया।


पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में टीम का गठन किया गया।

थानाधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।


फतेहपुर से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शुभम शर्मा (23), निवासी फतेहपुर (सीकर) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से चोरी की गई सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली गई है।


डिजिटल फ्रॉड से सावधान रहने की अपील

इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों और व्यापारियों से अपील की है कि डिजिटल पेमेंट के स्क्रीनशॉट या मैसेज पर भरोसा करने से पहले लेन-देन की पुष्टि जरूर करें

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *